youth day 2021: स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस ’’युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में 12 जनवरी 2021 को सामूहिक सूर्य नमस्कार का होगा आयोजन प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस 12 जनवरी को प्रतिवर्ष की भांति ’’युवा दिवस’’ (youth day ) के रूप में मनाया जाएगा।
स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस ’’युवा दिवस” | youth day 2021
इस अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले विद्यार्थी, शिक्षक, जन सामान्य तथा गणमान्य नागरिक अपने-अपने घरों में ऑनलाईन रेडियो प्रसारण के माध्यम से सूर्य नमस्कार करेंगे। आनलाईन सूर्य नमस्कार कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से 9.45 बजे के मध्य किया जायेगा।
मान. मुख्यमंत्री जी का संबोधन रेडियो के माध्यम से प्रसारित कया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्व वर्षों की भॉति पूरे प्रदेश में रेडियो के माध्यम से एक संकेत पर सम्पन्न होगा। सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का विवरण कक्षा 6वीं की सहायक वाचन में भी दिया गया है। सूर्य नमस्कार के दौरान विद्यार्थियों द्वारा इसका उपयोग किया जा सकता है।
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में किसी भी संस्था अथवा छात्र/छात्रा का भाग लेना पूर्णतः स्वैच्छिक होगा।
नोट : महामारी के कारण इस वर्ष शालाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।
यह भी देखे :
- MP news : मंत्री श्री डंग आज ओंकारेश्वर में करेंगे सोलर फ्लोटिंग पॉवर प्लांट स्थल का निरीक्षण
- पिता पुत्र ने की मिसाल कायम : मृत पक्षियों का सेम्पल भोपाल लैब पहुँचाने 350 किमी किया बाईक से सफर
- प्रतिक्रियाओं से व्यक्तित्व का अनुमान |personality development in hindi
खबर सीधे आपके Whatsapp (वाट्सऐप) में अभी ज्वाइन करे ……click here