गुप्त नवरात्रि का क्या महत्व : Gupt Navratri 2023 में गुप्त रूप से सिद्धि प्राप्त करने हेतु गुप्त साधनाएं की जाती हैं। इस समय गुप्त नवरात्रि में, गुप्त रूप से तंत्र साधनाएं भी की जाती है। इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। यह अघोरी और तांत्रिकों के लिए महत्वपूर्ण होती है।
क्यों करते है माँ दुर्गा की पूजा
Gupta Navratri 2023 में मां दुर्गा के 9 दिन नौ रूपों की पूजा होती है प्रत्येक रूप अलग-अलग प्रकार की तंत्र साधना ओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाते है । इस दौरान प्रातः काल उठकर स्नान कर मां की आराधना करना चाहिए धन के लिए मां लक्ष्मी की कमल का फूल अर्पित कर उनकी पूजा करना चाहिए।
कब है Gupt Navratri 2023
इस वर्ष 22 जनवरी 2023 ( दिन रविवार ) से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। माघ शुक्ल के श्रवण ५/५८ रा. अ. तक उ पा. ७/३७ प्रात: तक है व अस्तमि 29 जनवरी 2023 ( दिन रविवार ) माघ शुक्ल वा नवमी 30 जनवरी दिन सोमवार को है।
हिंदू धर्म का सबसे प्रचलित वा सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार नवरात्रि होता है। इस दिन मां दुर्गा के रूपों की 9 दिन पूजा की जाती है। माता के 9 रूपों के नाम इस प्रकार हैं
शैलपुत्री
ब्रह्मचारिणी
चंद्रघंटा
कूष्मांडा
स्कंदमाता
कात्यायनी
कालरात्रि
महागौरी
सिद्धिदात्री
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले SRDnews पर, फॉलो करें SRDnews को और डाउनलोड करे – SRDnews की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें SRD news को फेसबुक, ट्विटर , गूगल न्यूज़.