Wednesday, June 7, 2023

Seoni Accident : डंपर की टक्कर से दो की मौत, खेत में उचटे एक घायल नरवाई की आग से झुलस कर मृत

Must Read

सिवनी । केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे बाइक की टक्कर के साथ खेत में गिरे एक घायल युवक की नरवाई की आग से झुलस जाने से मौत से इस हृदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। अभी तक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे सीताराम ट्रांसपोर्ट केवलारी का डंपर क्रमांक mp 22 h 2641 खैरलांजी से केवलारी दिशा की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था तभी विपरीत दिशा से एक बाइक में सवार दो लोगों की टक्कर डंपर से हो गई। 

seoni kewlari accident

खैरलांजी व गंगाटोला के बीच हुए सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। जिसमें एक घायल सड़क किनारे खेत में जा गिरा जहां खेत की नरवाई की आग से गंभीर रूप से झुलस कर मौत के मुंह में समा गया।

सड़क दुर्घटना में सड़क पर पड़े युवकों की जेब से जब पुलिस ने आई कार्ड निकाला तो आई कार्ड के मुताबिक मृतकों के संभावित नाम इस प्रकार से सामने आ रहे हैं। ताजासमाचार को दी गई जानकारी के अनुसार व मेडिकल रेलकर्मी कार्ड के अनुसार पहले मृतक का नाम इंद्र कुमार जंघेला निवासी नैनपुर उम्र लगभग 33 वर्ष सामने आया है। वही डंपर की टक्कर से उचट कर खेत में गिरे लगभग 23 वर्षीय युवक का नाम झुलसे पैन कार्ड के आधार पर विक्की पिता चंद्रभान सिंह बघेल सामने आ रहा है। 

seoni kewlari rod accident


टक्कर के बाद विक्की सड़क किनारे खेत में जा गिरा और बेहोशी हालत में ही खेत की जलती नरवाई की आग की चपेट में आ गया। जिससे उसकी आग से झुलस कर भी मौत हो गई। हृदय विदारक इस घटना को जिसने भी देखा वह सन्न हो गया। मौके पर केवलारी पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: