Sardar Sarovar Dam : सरदार सरोवर बांध का जलस्तर आज अपनी उच्चतम क्षमता 138 दशमलव 68 मीटर तक पहुंच गया
गुजरात की जीवन रेखा कही जानी वाली नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का जलस्तर आज अपनी उच्चतम क्षमता 138 दशमलव 68 मीटर तक पहुंच गया। वर्ष 2019 और 2020 के बाद तीसरी बार बांध का जलस्तर इस स्तर तक पहुंचा है।