Sanjay Tiger Reserve Sidhi : संजय टाइगर रिजर्व सीधी में 50 गौर पुनर्स्थापित किए जाएंगे। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हाल ही में हुई राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की बैठक में लिया गया है।
Sanjay Tiger Reserve Sidhi : source – pixabay |
प्रधान मुख्य वन संरक्षण (वन्य प्राणी) श्री आलोक कुमार ने बताया कि भारतीय वन्य जीव संरक्षण देहरादून द्वारा Sanjay Tiger Reserve को गौर की पुनर्स्थापन के लिए उपयुक्त पाया गया है। उन्होंने बताया कि गौर पुनर्स्थापना के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा तकनीकी अनुमति भी दी जा चुकी है।