Friday, June 9, 2023

Republic day 2023: गणतंत्र दिवस पर दिया जाएगा 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक

Must Read

Republic day 2023: गणतंत्र दिवस के सुनहरे अवसर पर इस बार 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक दिया जाएगा। तथा 140 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जायगा, 93 पुलिसकर्मियों कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और छह सौ 68 कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि 140 वीरता पुरस्कारों में से 80 कर्मी वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से जबकि 45 पुलिसकर्मी जम्मू कश्मीर क्षेत्र से हैं। इसके अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 48 कर्मी, महाराष्ट्र के 31, जम्मू कश्मीर के 25, झारखंड के 9 तथा दिल्ली, छत्तीसगढ़ और बीएसएफ के सात-सात कर्मी इस पुरस्कार के लिए चुने गए हैं।

वीरता के लिए पुलिस पदक जनधन की रक्षा करने, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने के लिए विशिष्ट वीरता के आधार पर दिया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पुलिस सेवा में विशेष रिकॉर्ड के लिए और उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक संसाधन और कर्तव्य के प्रति निष्ठापूर्ण सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

पुलिस पदक क्यों प्रदान किया जाता है ?

पुलिस पदक पुलिस सेवा में विशेष रिकॉर्ड के लिए और उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक संसाधन और कर्तव्य के प्रति निष्ठापूर्ण सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले SRDnews पर,  फॉलो करें SRDnews को और डाउनलोड करे – SRDnews की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें SRD news को फेसबुकट्विटर , गूगल न्यूज़.पर

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: