Friday, March 24, 2023

Mp today : 7 जून तक स्थगित रहेगी अंतर राज्य बस सेवा – परिवहन मंत्री श्री राजपूत

Must Read

भोपाल :  परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि एक जून से कोरोना कर्फ्यू में राहत के बावजूद अंतर राज्य बस सेवा 7 जून तक स्थगित रहेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में संक्रमण की घटती पॉजिटिविटी दर एवं बढ़ते रिकवरी रेट को देखते हुए एक जून से प्रदेश में क्रमबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ की है।

mp bus sewa


           परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के बाहर से आने जाने वाले यात्रियों के माध्यम से कोरोना संक्रमण के फैलाव  के प्रति हम लापरवाह नहीं रह सकते।  इस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पूर्व से प्रतिबंधित अंतर राज्यीय बस सेवा की प्रतिबंधित अवधि 7 जून तक बढ़ा दी गई है।

परिवहन मंत्री श्री राजपूत कहा कि यह सेवाएँ पहले की तरह महाराष्ट्र, राजस्थान,  उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लिए प्रतिबंधित रहेंगी। इन प्रदेशों में ना तो मध्यप्रदेश की बसें जाएँगी और ना ही इन प्रदेशों से मध्यप्रदेश में बसें आएँगी। यह सेवाएँ 7 जून तक प्रतिबंधित रहेगी। इसके पश्चात परिस्थिति को देखते हुए सेवाएँ बहाल करने के संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: