Saturday, March 25, 2023

MP:बालाघाट-सिवनी की संजय सरोवर परियोजना में शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह

Must Read

श्री राम दूत: आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात की। उन्होंने बालाघाट एवं सिवनी जिले की लंबित सिंचाई परियोजना में जल्द स्वीकृति दिये जाने का आग्रह किया।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री को अवगत कराया कि बालाघाट एवं सिवनी जिले की संजय सरोवर परियोजना में नहरों के विस्तारीकरण, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण में स्वीकृति लंबित है। उन्होंने कहा कि 357 करोड़ रूपये लागत की कार्य-योजना बना कर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय को पूर्व में भेजी जा चुकी है। राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि सिंचाई परियोजना में लाइनिंग कार्य कराये जाने से पानी की बर्बादी को रोका जा सकेगा। साथ ही बालाघाट एवं सिवनी जिले में करीब 11 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी और आसपास के 300 गाँव के किसानों को लाभ मिलेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: