Friday, June 9, 2023

MP news : मुख्यमंत्री निवास में धूम धाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

Must Read

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने परिजन और सीमित संख्या में आमंत्रित लोगों के बीच मुख्यमंत्री निवास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पूजा-अर्चना की और सर्व-कल्याण की प्रार्थना की। कोविड प्रोटोकाल के अनुसार डिस्टेंटिंग के साथ बैठक व्यवस्था की गई।


janmashtmi cm niwas 2021

श्रद्धा और उल्लास के साथ पर्व मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने गायक कलाकारों से भगवान श्री कृष्ण की स्तुति में प्रस्तुत भजन सुने ।सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा और अन्य अतिथि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री निवास में विशेष सजावट के साथ लघु रूप में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। मंदिर में राधा कृष्ण की झांकी तैयार कर विशेष सजावट की गई थी। माखन की हांडी भी फोड़ी गई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीमित संख्या में आमंत्रित अतिथियों को सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में गोबिंद बोलो हरी गोपाल बोलो….बड़ी देर भई नंदलाला…तेरी राह तके ब्रजवाला…और अनेक भजन मधुर संगीत के साथ प्रस्तुत हुए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: