Saturday, March 18, 2023

MP : बेमौसम बारिश को देखते हुए राज्य सरकार किसानों को देंगी आवश्यक राहत

Must Read

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्राप्त की फसलों की जानकारी आकलन के पश्चात किसानों को देंगे आवश्यक राहत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर हुई बेमौसम बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने अधिकारियों को क्षति के आकलन के निर्देश दिए हैं। किसानों को आवश्यकतानुसार फसलों की क्षति के आधार पर जरूरी राहत प्रदान की जाएगी।

अधिकारियों से प्राप्त की जानकारी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बेमौसम बारिश और कहीं-कहीं हुई ओलवृष्टि से फसलों को पहुँची क्षति की जानकारी प्राप्त की है और संबंधित जिलों के कलेक्टर्स के साथ ही राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा हुई है।

क्षति के आकलन का कार्य जारी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिलों में कहीं-कहीं फसलें आड़ी हो गई हैं। क्षति का आकलन किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी फील्ड में हैं और सर्वे कार्य कर रहे हैं। किसानों को जैसा नुकसान हुआ है, उन्हें आवश्यक राहत प्रदान की जाएगी।

प्रतिदिन समीक्षा होगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि किसानों को हुए नुकसान की जानकारी लेकर प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। संकट के समय राज्य सरकार किसान भाईयों के साथ है। किसानों को राहत देने में विलंब भी नहीं होगा।

यह भी देखे : Up news 2021:- new update:- अप्रैल से सस्ते होंगे यूपी में बीयर के दाम,…

खबर सीधे आपके Whatsapp (वाट्सऐप) में अभी ज्वाइन करे ,… और अधिक जानकारी के लिए हमे ट्विटर में फ़ॉलो करे

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

RGPV : घटते एडमिशन के साथ कैसे संचालित हो पाएगा प्रदेश का एकलौता तकनीकी विश्वविद्यालय आरजीपीवी

RGPV : विगत 5 वर्षों से यह देखने को मिल रहा है कि इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेने के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: