Saturday, June 10, 2023

Khelo India Youth Games : खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मेस्कट, टॉर्च और एंथम लांच केन्द्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर रहेंगे उपस्थित

Must Read

 Khelo India Youth Games :  मुख्यमंत्री श्री चौहान 7 जनवरी को करेंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मेस्कट, टॉर्च और एंथम लांच केन्द्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर रहेंगे उपस्थित

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री श्री अनुराग ठाकुर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 5वें संस्करण के मेस्कट (शुभंकर), टॉर्च और एंथम का अनावरण 7 जनवरी को करेंगे।

Khelo India Youth Games

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि भोपाल के शौर्य स्मारक परिसर में शाम 6 बजे विभिन्न स्कूल और महाविद्यालय के विद्यार्थी, खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ी, सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर आदि की उपस्थिति में मेस्कट लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि खेलो इंडिया की मेज़बानी का मौक़ा प्रदेश को मिला है। इस आयोजन को सफल और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने आज टीटी नगर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की।

 Khelo India Youth Games -2022

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पाँचवां संस्करण 30 जनवरी से 11 फ़रवरी तक प्रदेश के 8 शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। एक गेम (साइकिलिंग) दिल्ली में होगा। पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवारबाजी खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे। तेरह दिन तक 27 खेल 9 शहरों के 23 गेम वेन्यू में होंगे। लगभग 6 हज़ार खिलाड़ी, 303 अंतर्राष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय ऑफिशियल्स इन गेम्स का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग 2 हज़ार वॉलंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में तैनात रहेंगे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: