संयुक्त प्रवेश परीक्षा- (JEE Advanced result 2022) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आर के शिशिर ने सामान्य रैंक सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जबकि लड़कियों में तनिष्का काबरा शीर्ष स्थान पर हैं। इस वर्ष कुल 40 हजार 712 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। इनमें छह हजार 516 लड़कियां हैं। यह परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य तकनीकी शिक्षा संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
JEE Advanced Result 2022:
जेईई एडवांस्ड महिला टॉपर भी ओलंपियाड विजेता भी
आईआईटी दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा, जो सीआरएल 16 के साथ टॉप रैंक वाली लडकियों में टॉपर हैं। बता दें, उन्होंने इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड 2022 में भी टॉप स्थान हासिल किया था।
JEE Advanced Result 2022: जेईई एडवांस्ड 2022 के टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट
- आर के शिशिर
- पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी
- थॉमस बीजू चिरामवेली
- वांगपल्ली साई सिद्धार्थ
- मयंक मोटवानी
- पोलीसेट्टी कार्तिकेय
- प्रतीक साहू
- धीरज कुरुकुंड
- महित गढ़ीवाला
- वेचा ज्ञाना महेश