Saturday, March 25, 2023

Economy से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह | Economy in hindi

Must Read

Top 50 Economy Question in hindi





SRDnews अपने पाठको के लिए लेके आया है अर्थ शास्त्र ( Economy in hindi ) अर्थव्यवस्था से सम्बंधित Top 50 Economy Question in hindi का संग्रह कृपया इन्हें ध्यान से पढ़े और अपने मित्रो को शेयर करे .





  1. सर्वप्रथम अर्थशास्त्री गुन्नर मिर्डल ने विकासशील देशों के लिए रॉलिंग प्लान की अवधारणा दी।
  2. कृषि उत्पादों की गुणवता एवं शुद्धता के प्रमाण के रूप में लगाया जाने वाला चिन्ह एगमार्क है।
  3. शीतल पेय, सॉस आदि के प्रमाणन के लिए एफपीओ चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
  4. विश्व में सबसे अधिक सहकारी संस्थाएँ भारत में स्थित है।
  5. वित्त आयोग एक संवैधानिक संस्था है।
  6. ‘बिग पुश थ्योरी’ आर रॉडन ने दी है।
  7. भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी कृषि क्षेत्र में देखने को मिलती है।
  8. लघु एवं कुटीर उद्योग बोर्ड की स्थापना 1948 में की गई।
  9. सिन्दरी उर्वरक कारखाना, भारतीय टेलीफोन उद्योग और चितरंजन इंजन निर्माण कारखाना प्रथम पंचवर्षीय योजना के दौरान स्थापित हुआ।
  10. भारतीय औद्योगिक साख व विनियोग निगम का सबसे बड़ा अंशधारक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) है।
  11. लगातार बढ़ती कीमतों की प्रक्रिया मुद्रास्फीति कहलाती है।
  12. विश्व में सबसे पहले परिवार नियोजन को सरकारी स्तर पर अपनाने वाला देश भारत है।
  13. भारत ने परिवार नियोजन कार्यक्रम को 1952 में पहली बार अपनाया था। ‘
  14. वॉल स्ट्रीट’ न्यूयॉर्क में स्थित स्टॉक एक्सचेंज है।
  15. एक वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा किये गये व्यय और कुल प्राप्तियों के बीच के अन्तर को बजट घाटा कहा जाता है।
  16. भारत में नियोजन के इतिहास का शुभारंभ 1951 से हुआ।
  17. ऑपरेशन फ्लड के सूत्रधार डॉ वर्गीज कुरीयन थे।
  18. भारतीय मानक ब्यूरो का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  19. हरित क्रांति का लाभ मुख्यत: पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश को हुआ।
  20. भारत में हरित क्रांति की शुरूआत 1967-68 में हुआ, जिसका भारतीय जनक एम. एस.स्वामीनाथन को कहा जाता है।
  21. राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (NAFED) की स्थापना 1995 ई० में हुई थी।
  22. स्वतंत्रता के पश्चात् देश की प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 6 अप्रैल 1948 को की।
  23. तीसरी एवं चौथी योजना के मध्य तीन वर्ष का योजनावकाश रहा।
  24. केन्द्र एवं राज्यों के मध्य करो का विभाजन वित्त आयोग करता है।
  25. वित्त आयोग का गठन संविधान की धारा 280 के अन्तर्गत किया गया है।




अर्थव्यवस्था टॉप 50 प्रश्न





  1. विभिन्न करों से प्राप्त राशि को भारत के संचित निधि में जमा किया जाता है।
  2. सकल घरेलू उत्पाद तथा शुद्ध घरेलू उत्पाद के बीच का अन्तर शुद्ध अप्रत्यक्ष कर है।
  3. भारत में राष्ट्रीय एक्सचेंज की स्थापना ‘फेरवानी समिति’ की संस्तुति पर की गई थी।
  4. भारतीय सांख्यिकी संस्था (ISI) कोलकाता में स्थित है।
  5. भारतीय रिजर्व बैंक की पहली महिला उप गवर्नर के जे उदेशी है।
  6. राज्य सरकार के राजस्व का सवोत्तम स्रोत वैट (बिक्री कर की जगह लागू) है।
  7. भारतीय रिजर्व बैंक जम्मू एवं काश्मीर राज्य सरकार के कारोबार का निष्पादन नहीं करता है।
  8. किसी देश के रहन-सहन के स्तर को प्रति व्यक्ति आय से दर्शया जाता है।
  9. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का उद्देश्य राष्ट्रीय आय को बढ़ाना है।
  10. देश की प्रति व्यक्ति आय ज्ञात करने के लिए उसके राष्ट्रीय आय में कुल जनसंख्या से भाग दी जाती है।
  11. रोजगार गारंटी योजना को सर्वप्रथम महाराष्ट्र में प्रारंभ किया गया था।
  12. ‘गरीबी हटाओ’ का नारा पाँचवीं पंचवर्षीय योजना में श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा दिया गया था।
  13. विश्व में रेशम का प्रचलन सर्वप्रथम चीन में प्रारंभ हुआ।
  14. देश में साख का नियमन एवं नियंत्रण’भारतीय रिजर्व बैंक’ करता है।
  15. संसार में ‘बैंक ऑफ इंग्लैंड’ को केन्द्रीय बैंक की माँ की उपमा प्राप्त है।
  16. भारत में ट्रेजरी बिल सर्वप्रथम 1917 में निर्गत की गई थी।
  17. भारत में पहला इस्लामिक बैंक कोच में स्थापित किया गया।
  18. प्रथम बैंक क्रेडिट कार्ड को 1959 में ‘बैंक ऑफ अमेरिका’ द्वारा निर्गत किया गया।
  19. SBI ने चीन में अपनी पहली शाखा खोली।
  20. सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज MCX है।
  21. सबसे पुराना कमोडिटी एक्सचेंज NMCE (2002) है।
  22. क्रिसिल, केयर तथा इक्रा तीनों भारत की क्रेडिट रेटिंग एजेंसियाँ है।
  23. जीरो बेस बजटिंग सिद्धांत के प्रतिपादक पीटर पायर थे।
  24. भारत में शून्य आधारित बजट सर्वप्रथम राजीव गांधी ने प्रस्तुत किया।
  25. विश्व का सबसे बड़ा कर मुक्त क्षेत्र यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र होता है .




कृपया यह भी देखे:- economy in hindi इकोनॉमिक के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह





भारत की अर्थव्यवस्था | Economics gk questions | Economics in hindi


- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: