Thursday, June 8, 2023

Bird flu Risk : सात राज्यों में तेजी से फैला बर्ड फ्लू

Must Read

देश के सात राज्यों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि , केरल हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय टीमें तैनात , केंद्र ने सभी राज्यों को Bird flu से एहतियात बरतने के लिए दिए निर्देश।





हरियाणा के पंचकुला जिले की दो मुर्गीपालन कंपनियों से लिए गए नमूनों में एवियन फ्लू (avian flu) की पुष्टि के बाद, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, आगर, विदिशा, उत्तर प्रदेश के जूलॉजिकल पार्क, कानपुर और राजस्थान के प्रतापगढ़ व दौसा जिलों में प्रवासी पक्षियों में avian flu के मामले दर्ज किए गए हैं। विभाग ने प्रभावित राज्यों के लिए परामर्श जारी किया है, जिससे बीमारी का प्रसार रोका जा सके। अभी तक सात राज्यों केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 8 जनवरी की रात और 9 जनवरी की सुबह मुर्गियों और जंगली पक्षियों की असामान्य मौत की खबरें आई हैं।





राज्य ने आपात स्थिति के लिए आरआरटी दलों का गठन कर दिया है और प्रयोगशाला को नमूने भी भेज दिए गए हैं। इसके अलावा, दिल्ली में संजय झील से भी बत्तखों की असामान्य मृत्यु की खबरें मिली हैं। परीक्षण के लिए नमूने प्रयोगशाला को भेज दिए गए हैं। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, दापोली, परभणी और बीड जिलों से एवियन फ्लू की पुष्टि के लिए मृत कौओं के नमूने एनआईएचएसएडी को भेज दिए गए हैं। इसके अलावा, केरल के दो प्रभावित जिलों में पक्षियों को मारने का अभियान पूरा हो गया है। केरल, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के प्रभावित इलाकों की निगरानी के मकसद से भ्रमण के लिए केंद्रीय दल नियुक्त कर दिए गए हैं


- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: