मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की 10 सितंबर देर रात प्राप्त आईसीएमआर लैब जबलपुर, सुप्राटेक लैब अहमदाबाद एवं जिला चिकित्सालय सिवनी के ट्रू-नाट लैब रिपोर्ट में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
18 नए कोरोना पॉजिटिव मिलें | seoni corona news
सिवनी नगरीय क्षेत्र बाहुबली के 65 वर्षीय पुरुष, दादू मोहल्ला के 74 वर्षीय पुरुष, अभिषेक कॉलोनी के 26 वर्षीय पुरुष, डुंडा सिवनी का 62 वर्षीय पुरुष, अम्बेडकर वार्ड की 30 वर्षीय महिला, भैरोगंज का 70 वर्षीय पुरुष, बरघाट नाका का 50 वर्षीय पुरुष, नगझर का 60 वर्षीय पुरुष, बंडोल का 25 वर्षीय पुरुष, मरझोर का 60 वर्षीय पुरुष एवं 51 वर्षीय महिला तथा कुरई की 25 वर्षीय महिला, केवलारी खेरापालरी का 30 वर्षीय पुरुष, छपारा सिमरिया की 39 वर्षीय महिला एवं 7 वर्षीय बालक तथा ग्राम लाथगाँव का 21 वर्षीय पुरुष के साथ ही घंसौर छिंतापार का 34 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाया गया हैं।
वही 10 मरीजों को पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर विगत दिवस डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 14060 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 376 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 264 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 106 एक्टिव केस हैं।