Friday, June 9, 2023

हरियाणा में मासूम बच्ची से हुई दरिंदगी मध्यप्रदेश की पुलिस टीम हरियाणा जाएगी

Must Read

हरियाणा में मासूम बच्ची से हुई दरिंदगी की घटना हृदय विदारक मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से चर्चा की प्रभावित परिवार को दी चार लाख रुपये की सहायता मध्यप्रदेश की पुलिस टीम हरियाणा जाएगी





मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के झज्जर शहर में रविवार की रात्रि एक अपराधी द्वारा 5 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना को हृदय विदारक और निंदनीय बताया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज प्रात: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से चर्चा कर प्रभावित परिवार की सहायता और घटना में लिप्त अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का आग्रह किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि अपराधी को सख्त सजा दी जायेगी। प्रभावित परिवार मध्यप्रदेश का रहने वाला है, जो हरियाणा में निवास कर रहा था। इस घटना के सिलसिले में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एडीजी श्री अनंत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल हरियाणा जाएगा।





मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवार के मुखिया से बात की है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पुलिस दल को तत्काल झज्जर जाने के निर्देश दिए गए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने तात्कालिक सहायता के तौर पर प्रभावित परिवार को चार लाख रुपये की राशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज कैबिनेट बैठक के पहले मंत्रियों को इस घटना और प्रभावित परिवार को दी जा रही सहायता की जानकारी दी और कहा कि परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।


- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: