Wednesday, June 7, 2023

सेवानिवृत न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ किया भोजन

Must Read

उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण सिवनी श्री बीरेश सिंह बघेल द्वारा बताया गया कि, बारापत्थर सिवनी में संचालित वृद्धाश्रम का सेवानिवृत न्यायाधीश, बाम्बे हाई कोर्ट एवं वर्तमान अध्यक्ष, महाराष्ट्र रियल स्टेट एवं अपील ट्रयूबनल, बाम्बे सुश्री इन्दिरा के. जैन, द्वारा अपनी माताजी स्व. मिलाप देवी के. जैन की स्मृति में वृद्धाश्रम सिवनी का विगत दिवस निरीक्षण कर निवासरत वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनको दी जा रही सुविधाओं के संबंध में वृद्धजनों से चर्चा की गई। उन्होंने वृद्धाश्रम समिति द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। तत्पश्चात् वृद्धजनों के साथ बैठकर भोजन किया गया तथा वृद्धजनों की आवश्यता को देखते हुए वृद्धाश्रम में दान किया गया।





बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं” चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित





बालिका शिक्षा, बेटा-बेटी में समान व्यवहार को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं” योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के मध्य जिलास्तरीय ऑनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालिका शिक्षा, बालिका जन्म में वृद्धि, जन्म के समय लिंगानुपात में वृद्धि तथा बाल लिंगानुपात में वृद्धि जैसे विषयों को शामिल करते हुए जिले के शासकीय/ अशासकीय संस्थानों के कक्षा 5 से 8वी वर्ग के विद्यार्थियों से 17, कक्षा 9 से 12 वी वर्ग के विद्यार्थियों के मध्य ऑनलाईन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें स्कूली विद्यार्थियों से 15 एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से 8 प्रविष्ठियां इस प्रकार कुल 40 प्रविष्ठियाँ ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई। प्रतियोगिता में चयनित एवं शामिल हुए छात्र-छात्राओं की वर्गवार सूची निम्नानुसार है-





pm kisaan sammaan nidhi yojana 2020




यह भी देखे : किसानों के लिए वरदान: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना





कक्षा 5 वीं से 8 वीं तक के प्रतिभागियों की सूची





कक्षा पाँचवी से आठवी वर्ग में केन्द्रीय विधालय डूंडा सिवनी के कक्षा 6 वीं के छात्र पार्थ कोरचे द्वारा प्रथम, उदय पब्लिक स्कूल सिवनी 7 वीं के छात्र दिपांशु सनोडिया द्वारा द्वितीय, अरूणाचल पब्लिक स्कूल सिवनी 7 वीं की छात्रा अंशिका डहेरिया द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। इस प्रतियोगिता में वंशिका अग्रवाल, वृन्दा सोनी, प्रियांशि तिवारी, अभ्योदय तिवारी, रसिया गुलानी, अनुज ठाकुर, शैफाली यादव, अंशिका गोल्हानी, कुं. ऑचल मिश्रा, शिवाक्ष शुक्ला, अंशिका ठाकुर, यशिका गोल्हानी, हिमानी यादव, तनमय कुलस्ते प्रतिभागी रहे।





कक्षा 9 वीं – 12 तक के प्रतिभागियों की सूची





कक्षा नवमी से 12 वी वर्ग में उदय पब्लिक स्कूल सिवनी की कक्षा 9 वीं की छात्रा दिव्या सनोडिया द्वारा प्रथम, शास. हा. मा. विद्यालय हिनोतिया सिवनी 12 वीं की छात्रा अंजली ठाकुर ने द्वितीय तथा मॉडर्न हा.स्कूल सिवनी की कक्षा 9वी की छात्रा नविका डहेरिया द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। वहीं शीतल चौधरी, उर्वशी पटले, विधि पटले, सुजल ठाकुर, शरद नामदेव, योगिता कटरे, कौस्तुभ नामदेव, अंजली ठाकुर, गौरव श्रीवास, आशिता बघेल, मुस्कान साहू, पूर्वा अग्रवाल प्रतिभागी रहे।





महाविद्यालय स्तरीय चित्रकला के प्रतिभागियों की सूची





इसी तरह महाविद्यालय वर्ग में शास.स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी एम.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रेरणा सोलंकी ने प्रथम, डी.पी. चतुर्वेदी कॉलेज की छात्रा मुस्कान श्रीवास ने द्वीतय तथा शास. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय केवलारी बी.एस.सी. तृतीय वर्ष की छात्रा मनीषा नामदेव ने त़ृतीय स्थान प्राप्त किया। महिमा गुप्ता, वैभव शुक्ला, विधि यादव, पूजा राहंगडाले, महिमा यादव प्रतिभागी रहे।





सिवनी शहर की खबर सीधे आपके Whatsapp (वाट्सऐप) में ज्वाइन करे ……





seoni corona news update




यह भी देखे : 26 नए मरीज मिलें, वही 55 हुए स्वस्थ कोरोना के 251…






- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: