Narsinghpur gadarwada :- कोरोना वायरस कोविड- 19 के संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से लॉक डाउन किया गया है। Narsinghpur कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दीपक सक्सेना ने जिले में विभिन्न दुकानों का संचालन सोमवार से शुक्रवार तक करने की छूट दी है। इस संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करते रहने और लॉक डाउन के नियम- निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। इन निर्देशों के परिपालन में अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में gadarwada में शनिवार को तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव, नायब तहसीलदार सुश्री रिचा कौरव एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यहां शनिवार को तिवारी एग्रो शॉप का संचालन होते पाया गया। लॉक डाउन के नियमो के विरुद्ध संचालन पर संयुक्त टीम द्वारा तिवारी एग्रो शॉप को सील किया गया।
लॉक डाउन के नियमों के उल्लंघन पर गाडरवारा की एक दुकान सील
Must Read
- Advertisement -
More Articles Like This
- Advertisement -