Friday, June 9, 2023

मप्र में पठान फिल्म का विरोध

Must Read

बुधवार को राजधानी में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसके प्रदर्शन के साथ ही हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के सामने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता विरोध किया। हालांकि कानून- व्यवस्था के लिए अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए थिएटरों के आस पास पुलिस बलों की तैनाती की गई।

टीटी नगर स्थित रंगमहल टाकीज में बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पठान फिल्म के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उन्होंने टिकट खिड़की भी बंद करा दी। कार्यकताओं ने सिनेमाघर में ऊपर चढ़कर पठान फिल्म का पोस्टर भी उतार दिया। वहीं संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म का विरोध करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। फिल्म एसोसिएशन के सचिव अजीजुद्दीन ने बताया कि भोपाल के सभी टॉकीजों में पुलिस फोर्स तैनात है। सभी शो 90 प्रतिशत से ज्यादा चल रहे हैं। भोपाल में यह फिल्म सभी टॉकीज और मल्टीप्लेक्स में रिलीज हुई है। बता दें कि

फिल्म का गाना सामने आने के बाद सियासत भी गरमा गई। इसके साथ ही मूवी के रिलीज होने का विरोध भी जताया जाने लगा।

रीवा (SRDnews) एच एल विश्वकर्मा:

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: