Friday, June 9, 2023

धन लाभ चाहते है तो क्या करे ! राशिफल एवं शुभाशुभ फल

Must Read

हर किसी का सपना होता अधिक से अधिक धन कमाय और अपने जिन्दगी को बहतर तरह से जिए इसके लिए धन ( रुपया ) की आवश्यकता होती है , आपको पता होगा इसमें गृह नक्षत्र राशि ( Rashifal ) शुभ, अशुभ मुहूर्त ,आदि आपके जीवन में बहुत प्रभाव डालते है ,






दिनाँक -: 24/04/2020,शुक्रवार
प्रतिपदा, शुक्ल पक्ष





तिथि ————-प्रतिपदा 10:00:40 तक
पक्ष —————————–शुक्ल
नक्षत्र ——————भरणी 18:38:05
वार —————————-शुक्रवार
माह —————————- वैशाख
चन्द्र राशि —————–मेष 25:14:21
चन्द्र राशि ————————वृषभ
सूर्य राशि ————————-मेष
रितु —————————-वसंत
सायन ————————–ग्रीष्म
आयन ———————उत्तरायण
संवत्सर ———————–शार्वरी
संवत्सर (उत्तर) —————प्रमादी
विक्रम संवत ——————–2077
विक्रम संवत (कर्तक)————–2076
शाका संवत ———————194





** शुभाशुभ मुहूर्त **





राहू काल 10:40 – 12:17 अशुभ
यम घंटा 15:33 – 17:10 अशुभ
गुली काल 07:25 – 09:02 अशुभ





अभिजित 11:51 -12:43 शुभ
दूर मुहूर्त 08:23 – 09:15 अशुभ
दूर मुहूर्त 12:43 – 13:36 अशुभ





शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।


अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।


उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।





शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।





शुभ विचार





वित्तंदेहि गुणान्वितेष मतिमन्नाऽन्यत्रदेहि क्वचित् ।
प्राप्तं वारिनिधेर्जलं घनमुचां माधुर्ययुक्तं सदा
जीवाः स्थावरजड्गमाश्च सकला संजीव्य भूमण्डलं ।
भूयः पश्यतदेवकोटिगुणितंगच्छस्वमम्भोनिधिम् ।।





हे विद्वान् पुरुष ! अपनी संपत्ति केवल पात्र को ही दे और दूसरो को कभी ना दे. जो जल बादल को समुद्र देता है वह बड़ा मीठा होता है. बादल वर्षा करके वह जल पृथ्वी के सभी चल अचल जीवो को देता है और फिर उसे समुद्र को लौटा देता है.





** दैनिक राशिफल **





देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।





🐏 मेष  ( Aries or Maish Rashifal )





भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। वरिष्ठजनों की सलाह जरूर लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि हो सकती है। कोई शारीरिक तकलीफ रह सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी।





🐂वृष  ( Taurus or Vrish Rashifal )





दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य नरम रह सकता है।





👫 मिथुन ( Gemini or Mithun Rashifal )





बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यावसायिक मतभेद दूर होंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आसपास प्रसन्नता का वातावरण रहेगा





🦀 कर्क  ( Cancer or Kark Rashifal )





पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संगीत आदि में रुचि रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। परिवार व मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे।





🐅 सिंह ( Leo or Singh Rashifal )





कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। उत्साहहीनता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। दौड़धूप अधिक रहेगी। आय में कमी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।





🙎 कन्या  ( Virgo or Kanya Rashifal )





पिछले समय की गई मेहनत का फल अब प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाजसेवा करने का मन बनेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। नौकरी में सम्मान मिलेगा। प्रमाद न करें।





⚖ तुला  ( Libra or Tula Rashifal )





भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। किसी तरह की बहस में हिस्सा न लें। नए मित्र बनेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। दुष्टजनों से सावधान रहें। पारिवारिक चिंता रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा।





🦂वृश्चिक ( Scorpio or Vrishchik Rashifal )





यात्रा लाभदायक रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता व उत्साह बने रहेंगे।





🏹धनु ( Sagittarius or Dhanu Rashifal )





वाणी पर नियंत्रण रखें। फालतू खर्च होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। किसी बड़ी उलझन से सामना हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कारोबार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।





🐊मकर  ( Capricorn or Makar Rashifal )





यात्रा से लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।





🍯कुंभ ( Aquarius or Kumbh Rashifal )





कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे।





🐟मीन ( Pisces or Meen Rashifal )





किसी धार्मिक स्थल के दर्शन सुलभ होंगे। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। समय अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जोखिम न उठाएं। विवाद में हिस्सा न लें।





आपका दिन मंगलमय हो कृपया सभी को शेयर जरुर करे …जय श्रीराम ….






श्री महालक्ष्मी सम्पूर्ण व्रत कथा एवं व्रत की पूजन विधि





महाशिव रात्रि व्रत विधान | महाशिवरात्रि व्रत कथा |maha shivaratri


- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: