मण्डला जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वारथ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि कोविड-19 कोरोना वायरस के नियंत्रण में जिला प्रशासन एवं स्वारथ्य विभाग का पूरा अमला पूर्ण रूप से कार्य कर रहा है। इसी के तारतम्य में जिले में मरीजों के द्वारा कोरोना बीमारी को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
ये मरीज हुए डिस्चार्ज
31अगस्त की शाम में जिले से 23 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बम्हनी मण्डला ग्राम बढार 44 वर्षीय पुरूष, विकासखण्ड मोहगांव बोड़ासिल्ली 18 वर्षीय पुरुष, विकासखण्ड नैनपुर ग्राम सालीवाड़ा 36 वर्षीय पुरुष, ब्लॉक घुघरी ग्राम परसवाह 22 वर्षीय पुरूष, ब्लॉक घुघरी में बस स्टेण्ड घुघरी 40 वर्षीय पुरुष, घुघरी बर्राटोला 34 वर्षीय पुरूष, मवई रमतिला ग्राम 22 वर्षीय पुरूष, घुघरी में 50 वर्षीय पुरूष, रानी अवन्ति बाई वार्ड मण्डला 27 वर्षीय पुरूष, बम्हनी मण्डला जेल केम्पस 47 वर्षीय पुरुष, बिछिया में बुधनवारा 22 वर्षीय महिला, ब्लॉक घुघरी में 42 वर्षीय महिला, ब्लॉक घुघरी 45 वर्षीय पुरुष, घुघरी में ग्राम घुघरी 25 वर्षीय महिला, घुघरी में 02 वर्षीय बालिका, इन्द्रा जी वार्ड मण्डला 30 वर्षीय पुरूष, मण्डला बम्हनी सुभाष वार्ड 16 वर्षीय पुरूष,मण्डला बम्हनी तिलक वार्ड 30 वर्षीय पुरूष, आजाद वार्ड बम्हनी मण्डला 58 वर्षीय पुरूष, अंबेडकर वार्ड बम्हनी मण्डला 68 वर्षीय पुरूष,अंबेडकर वार्ड वार्ड नं. 14 बम्हनी मण्डला 18 वर्षीय पुरुष, अंबेडकर वार्ड 39 वर्षीय महिला, तिलक वार्ड चर्च कपाण्ड बम्हनी मण्डला 94 वर्षीय महिला, कोविड केयर सेन्टर से कोरोना वायरस से स्वरथ्य होने पर छुट्टी की गई एवं उन्हें कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की जानकारी दी गई। मास्क लगायें, सोशल डिस्टेसिंग एवं सेनेटाइज करने का परामर्श दिया गया।
अस्पताल में रखा गया विशेष ख्याल :-
अस्पताल में भर्ती मरीजों के द्वारा बताया गया कि वार्ड में मरीजों को कोई समस्या नहीं आ रही है, डॉक्टरों एवं नर्सों द्वारा पूरे सेवा भाव के साथ उपचार किया जा रहा है। भर्ती के दौरान चाय, नाश्ता, आर्युवेदिक काढ़ा, दवाईयां सभी कुछ समय पर मिलता था। सबका यहां घर जैसे ख्याल रखा गया, किसी को भी यहां समस्या नहीं हुई।