हिन्दू नववर्ष के अनुसार साल का Hindu Nav Varsh 2022 आखिरी महीना फाल्गुन चल रहा है। Chaitra Navratri 2022 इसके बाद चैत्र माह के साथ हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होगी। नवरात्रि का पहला दिन यानि गुड़ी पड़वा के साथ नवरात्रि की शुरुआत होगी।
चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। जो 10 अप्रैल तक चलेगी। इसी के साथ हिंदू नववर्ष यानि नवसंवत्सर 2079 भी शनिवार, 02 अप्रैल 2022 से प्रारंभ हो जाएगा।
इस बार की नवरात्रि बेहद खास होने वाली है क्योंकि इस बार इनकी शुरुआत पंचकों की समाप्ति के साथ होगी। साथ ही इस बार इनकी तिथियों में कोई बिना किसी घट—बढ़ के पूरे नौ दिनों तक चलेगी।
इस दिन से शुरू होंगी नवरात्रि — chairta nav ratri 2022
आचार्य महेंद्र मिश्र जी के अनुसार इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि की शुरुआत बेहद खास होने वाली है। 2 अप्रैल से नवरात्रि से शुरू होंगी। इस दिन सुबह 10:50 पर पंचक समाप्त होगी। जबकि प्रतिपदा यानि परमा की शुरुआत सुबह सूर्योदय के साथ हो जाएगी। रेवती नक्षत्र में हिन्दु नववर्ष की शुरुआत हो रही है।
इस साल के राजा होंगे शनि —
चैत्र नवरात्रि से हिन्दु नववर्ष की शुरुआत होने जा रही है। आचार्य महेंद्र मिश्र जी के अनुसार इस साल के राजा शनि होंगे। जो इस साल बारिश के योग बनाएंगे। साथ ही उत्पाद भी मचाएंगे। जब शनि वर्ष के राजा होते हैं तो इस तरह की स्थिति बनती हैं। जबकि मंत्री गुरु होने से उनकी अच्छी सलाह काम आएंगी। इस दौरान धार्मिक कार्य बढेंगे।
पुष्य नक्षत्र में मनेंगी नवमीं — pushya nakshatra
इस साल की खास बातों में सबसे अधिक महत्वूपूर्ण बात ये होने वाली है कि इस साल राम नवमीं पुष्य नक्षत्र में आएगी। कहते हैं भगवान श्रीराम के लिए ये बेहद खास रहने वाली है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम अधिकतर पुष्य नक्षत्र में ही बाहर निकलते थे। कहते है इसका महत्व श्रीराम की नगरी ओरछा के लिए बेहद खास होने वाला है।
इस दिन है महाअष्टमी 2022 astmi tithi
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 02 अप्रैल से होगी। 09 अप्रैल 2022, शनिवार को महाअष्टमी पर्व आएगा। गौरतलब है इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है।