Saturday, June 10, 2023

घटना सुन हो जाएंगे दंग,रक्षक हुए भक्षक,माँ – बाप ने ली खुद के बेटे की जान

Must Read

एक खास रिपोर्ट के साथ हरियाणा के सोनीपत जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जन्म देने वाले माता—पिता ने ही अपने जवान बेटे को मौत के घाट उतार दिया। धारदार हथियार से बेटे पर वार कर उसे लहूलुहान करने वाले इस दंपति ने बिल्कुल भी नहीं सोचा की वह क्या कर रहे हैं। छोटे भाई को जब बड़ा भाई बचाने आया तो इन्होंने इतना तक कह दिया कि हमें जो करना था हम कर चुके हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





यह घटना है





यह घटना सोनीपत जिले के गोहाना में स्थित बनवासा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार रणबीर और किताबो अपने 30 वर्षीय बेटे पवन के साथ रहते थे। पवन अविवाहित था। उसका बड़ा भाई प्रवीण अपनी पत्नी के साथ अलग रहता था।





रणबीर और किताबो ने घटना को अंजाम देने के लिए घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने धारदार हथियार हाथों में लेकर पवन पर हमला बोल दिया। प्रवीण ने शोर सुनने पर अपने घर से निकल कर माता पिता के घर में घुसने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद होने पर वह छत से घर में दाखिल हुआ। अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।





इन्होंने कहा





इस पर रणबीर और किताबो ने कहा कि हमने जो करना था कर चुके हैं। प्रवीण घायल भाई को सरकारी अस्पताल लेकर गया। यहां से उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई।





थाने में F.I.R. हुई दर्ज





प्रवीण ने माता—पिता के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि पवन पर काफी कर्ज था इसी के साथ वह शराब पीकर माता—पिता को परेशान करता था जिससे तंग आकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझने की बात कही जा रही है।


- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: