krshi vigyaan kendr seoni :- कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी द्वारा प्रवासी श्रमिकों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु seoni collector डॉ. राहुल हरिदास फटिंग एवं जिला पंचायत (jila panchayt) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील दुबे जी के दिशा निर्देशन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजनांतर्गत प्रवासी श्रमिकों के कौशल विकास एवं रोजगार के लिए कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी (krshi vigyaan kendr seoni) द्वारा लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एन.के. सिंह के मार्गदर्शन में तथा नोडल डॉ के.पी.एस. सैनी द्वारा कुरई विकासखंड के ग्राम रमली में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 से 9 सितंबर 20 तक उन्नत बकरी पालन विषय पर आयोजित किया गया।
श्रमिकों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन के लिए किया प्रेरित
इस कार्यक्रम में प्रवासी श्रमिकों को सीमित संसाधन में उन्नत प्रजाति की बकरियों को पालकर अपनी आय को कैसे बढा सकते है। इस प्रशिक्षण में प्रवासी श्रमिकों को बकरी पालन के रखरखाव, आहार प्रबंधन एवं टीकाकरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रवासी श्रमिकों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन अपनाने एवं बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित किया गया।
शहर से आये हुए प्रवासी श्रमिकों को खेती के साथ-साथ पशुपालन के लिए उच्च नस्ल की बकरियों का चयन करके अधिक से अधिक आय प्राप्त करने हेतु सुझाव दिया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत प्रवासी श्रमिकों को प्रमाण पत्र प्रदान वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रवासी श्रमिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का उपयोग, दो गज की दूरी एवं कार्य पश्चात साबुन से हाथ धोने की सलाह भी दी गई। इस प्रशिक्षण में जनपद सभापति श्री लोचन सिंह मर्सकोले, ग्राम पंचायत सचिव श्री सुरेश कुमार राठौर, रोजगार सहायक श्रीमति योगिता पाने एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
