Friday, March 24, 2023

खाद बीज का वितरण शुरु,खेतों में जुताई जारी | seoni news

Must Read

Seoni: खेतों में जुताई जारी, खाद बीज का वितरण शुरु खरीफ फसल की तैयारियों में जुटे किसान खरीफ फसल के लिए किसान खेती बाड़ी में जुट गए हैं। इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद किसानों को है। सबसे ज्यादा मक्का और धान अधिक रकबे में लगाई जाएगी। इधर किसान भी खाद बीज की खरीदी में जुटा हुआ है। फिलहाल सहकारी समितियों में 21 हजार एमटी खाद का भंडार हो चुका है। साथ ही उसका वितरण भी शुरु कर दिया गया है।





4.10 लाख हेक्टेयर रकबा-





जानकारी के अनुसार जिले में खरीफ का रकबा 4.10 लाख हेक्टेयर तय किया गया है। इसमें मक्का 1.60 लाख हेक्टेयर, धान 1.50 लाख हेक्टेयर, अरहर 18 हजार हेक्टेयर और सोयाबीन करीब 30 हजार हेक्टेयर में लगाई जाएगी। जुताई और खरीदी जारी -अधिकांश किसानों ने खेतों में जुताई कर दी है तो कुछ की जारी है। वहीं दूसरी ओर खाद बीज की खरीदी की शुरुआत हो चुकी है इसमें कृषि उपकरण भी किसान खरीदने में जुटे हैं। इसमें मुख्य रूप से प्लांटर शामिल हैं। हालांकि अभी रफ्तार नहीं पकड़ी है। संभवत एक पखवाड़े के बाद कृषि कार्य में रफ्तार पकड़ेगी।


- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: