Thursday, June 8, 2023

किसानों के लिए वरदान: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

Must Read

cm shivraj news :- किसानों के लिए वरदान Pm kisaan sammaan nidhi yojana हर साल 2 किस्तों में मिलेंगे 4000, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर 25 सितंबर को प्रारंभ होगा राशि वितरण, मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में किया बड़ा फैसला, (pm samman yojana 2020) मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों को दी जानकारी





मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (pradhan mantri kisaan sammaan nidhi yojana) में प्रदेश के 77 लाख किसानों को प्रति वर्ष तीन किस्तों में दो 2-2 हज़ार रुपये, कुल 6000 रूपये प्रति किसान प्रदान किए जाते हैं। अब मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला करते हुए उन्हें राज्य सरकार की ओर से प्रतिवर्ष दो किस्तों में दो-दो हज़ार रुपये कुल 4000 रूपये की सम्मान देने का फैसला किया है। केंद्र व राज्य सरकार की इन योजनाओं की कुल राशि अब 10 हजार हो जाएगी। “मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” से प्रदेश के सभी किसानों को लाभ होगा। विशेषकर छोटे किसानों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी।





यह भी देखे :- घटना सुन हो जाएंगे दंग,रक्षक हुए भक्षक,माँ – बाप ने ली खुद के बेटे की जान





सभी किसानों को देंगे लाभ





मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के 70 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। मध्यप्रदेश सरकार किसानों का सर्वे कर प्रदेश के प्रत्येक किसान को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (CM kisaan sammaan nidhi yojana) का लाभ देगी। प्रदेश में खातेदार किसानों की अनुमानित संख्या एक करोड़ है।





25 सितंबर को प्रारंभ होगा राशि वितरण





मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत के किसानों को सम्मान निधि की पहली किस्त के वितरण की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर किया जाएगा। शुक्रवार 25 सितम्बर के दिन किसानों के खातों में मुख्यमंत्री स्वयं भोपाल से तथा मंत्रीगण व अन्य जन-प्रतिनिधि अन्य जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में राशि अंतरित करेंगे।





यह भी देखे : गऊ मां हुई चोटिल,और मृत्यु को प्राप्त,सेवा भाव भूला नेंनपुर नगरपालिका और विटनरी विभाग





किसानों को पूरा सुरक्षा चक्र प्रदान





मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सरकार पूरा सुरक्षा चक्र प्रदान कर रही है। मध्यप्रदेश सरकार एक के बाद एक किसानों के हित में फैसले ले रही है। पहले किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण उपलब्ध कराने की योजना प्रारंभ की गई। फिर उनके खातों में गत वर्षो की फसल बीमा की राशि डाली गई। आज क्रेडिट कार्ड प्राप्त होने से बचे हुए प्रदेश के 67 हजार किसानों, पशुपालकों तथा मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। साथ ही सहकारी समितियों के खातों में 800 करोड रुपए की सहायता राशि अंतरित की गई। अब किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से लाभान्वित करेंगे। शीघ्र ही प्रदेश के उद्यानिकी कृषकों को भी क्रेडिट कार्ड वितरित किए जाएंगे।





मुख्य सचिव ने बताई प्रक्रिया





मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना pm samman yojana 2020 की प्रक्रिया के विषय में बताया कि लाभान्वित किए जाने वाले किसानों की जानकारी किसान सम्मान निधि पोर्टल पर दर्ज रहेगी। क्षेत्र के पटवारी जानकारी का सत्यापन करेंगे। किसानों को सिर्फ एक बार क्षेत्र के पटवारी को भौतिक रूप से आवेदन देना होगा। आगे की प्रक्रिया मोबाइल पर ही हो जाएगी। किसानों को राशि प्राप्त होने की सूचना भी उनके मोबाइल पर ही मिल जाएगी।





nainpur nagar samachar




कोविड 19 के नियम की उड़ रही धज्जियां, डॉ का काम…





कल से ही प्रारंभ करें प्रक्रिया





मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए हैं कि Pm kisaan sammaan nidhi yojana की प्रक्रिया कल से ही प्रारंभ कर दी जाए, जिससे 25 सितंबर को किसानों के खातों में राशि अंतरित करने की शुरुआत की जा सके।





अधिक जानकारी के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करे …


- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: