Thursday, June 8, 2023

कंगना रनौत ने की मुख्यमंत्री चौहान मुलाक़ात, भोपाल में फिल्मांकन के लिए आई हुई हैं कंगना

Must Read

महिला सशक्तिकरण पर फिल्म का निर्माण सराहनीय मुख्यमंत्री चौहान से अभिनेत्री कंगना रनौत ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज शाम उनके निवास पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने भेंट की।  कंगना भोपाल में फिल्मांकन के लिए आई हुई हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला और बालिका सशक्तिकरण थीम पर आधारित फिल्म के निर्माण के लिए कंगना और उनके साथी कलाकारों को बधाई दी।

कंगना रनौत को पसंद है पचमढ़ी और महेश्वर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा मध्यप्रदेश में बेटी बचाओ अभियान चल रहा है। इसके अंतर्गत बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। महिला सशक्तिकरण विषय पर फिल्म का निर्माण सराहनीय है। मध्य प्रदेश सरकार ने ऐसे वैधानिक प्रावधान भी किए हैं जिनसे बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो।

कंगना ने बताया कि मध्यप्रदेश में पचमढ़ी और महेश्वर उन्हें काफी पसंद हैं। पर्यटन विकास के लिए मध्यप्रदेश में सक्रिय प्रयास हो रहे हैं। पर्यटन विभाग अतिथियों के सम्मान और सुविधा की चिंता करता है। अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के महिला सशक्तिकरण के मिशन की प्रशंसा की। सुश्री कंगना ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के प्रयास तारीफ के योग्य हैं। महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के हित में अच्छा कार्य हो रहा है। बालिकाओं और महिलाओं को बहलाकर विवाह करने और बाद में प्रताड़ित करने पर कानूनी रोक के कदम महत्वपूर्ण हैं।

यह भी देखे : रक्षा मंत्री ने CSD से AFD वस्तुओं की खरीद के लिए लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल

खबर सीधे आपके Whatsapp (वाट्सऐप) में अभी ज्वाइन करे ……click here

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: