Wednesday, June 7, 2023

अयोध्या राम मंदिर में जेसीबी से खुदाई से निकल रहीं खंडित मूर्तियां

Must Read

ayodhya news :- अयोध्या राम मंदिर का इन दिनों निर्माण बड़ी तेजी से चल रहा है राम मंदिर के लिए जमीन का समतलीकरण बड़ी तेजी से हो रहा है, जिस जगह जेसीबी से खुदाई का कार्य किया जा रहा है वहा से बहुत सारे देवी देवताओ की खंडित मूर्तियां निकल रही है 





खुदाई से निकल रहीं खंडित मूर्तियां | ayodhya news





अयोध्या न्यूज़ :- ayodhya में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में भूमि का समतीकरण कार्य चल रहा है। जेसीबी से जमीन की खुदाई और समलतीकरण के दौरान देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां और तमाम पुरावशेष मिल रहे हैं। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बुधवार को आईएएनएस को दी है।





ramayan ke rahasy




रामायण के रहस्य- मेघनाद का वध लक्ष्मण जी ही क्यों कर...





विश्व हिन्दू परिसद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया, अयोध्या के डीएम की अनुमति के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से श्री राम जन्मभूमि परिसर में भावी मंदिर के निर्माण के लिए भूमि के समतलीकरण और पुराने गैंगवे( संकरे रास्ते) को हटाने का कार्य चल रहा है। कोरोना के कारण लॉकडाउन होने के कारण सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए मंदिर परिसर में कार्य चल रहा है। तीन जेसीबी, एक क्रेन, दो ट्रैक्टर और दस मजदूर इस कार्य में लगे हैं।





ayodhya news today





विश्व हिन्दू परिषद प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि पिछले 11 मई से राम मंदिर परिसर में भूमि का समतलीकरण कार्य चल रहा है। इस दौरान काफी संख्या में पुरावशेष और देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां मिलने का सिलसिला शुरू हुआ है। इसके अलावा प्राचीन पुष्प कलश, आमलक आदि कलाकृतियां, मेहराब के पत्थर, ब्लैक टच स्टोन के सात स्तंभ, रेड सैंड स्टोन के छह स्तंभ, पांच फिट आकार की नक्काशीकृत शिवलिंग की आकृति अब तक प्राप्त हुई है।





विनोद बंसल ने बताया कि समतलीकरण से पहले भी उच्च न्यायालय के आदेश पर खुदाई हुई थी। उस दौरान भी तमाम पुरावशेष प्राप्त हुए थे। मगर, 11 मई से जब जेसीबी और क्रेन लगाकर राम मंदिर के निर्माण की दिशा में भूमि का समतलीकरण शुरू हुआ तो फिर से पुरावशेष प्राप्त होने लगे हैं। सभी पुरावशेषों को सहेज कर रखा जा रहा है।





Mp corona news in hindi




भय का माहौल ! शादी के तीन दिन बाद दुल्हन निकली…





हमे टेलीग्राम और ट्विटर पर फॉलो करे


- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: