Monday, June 5, 2023

अपनें ननिहाल आई बालिका मिली पॉजिटिव | katni news

Must Read

कटनी जिले में नगर निगम क्षेत्र के खम्परिया मोहल्ला, संजय नगर मुबंई से अपनें ननिहाल आई 9 वर्षीय बालिका कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाई गई है। उमरिया जिले की 82 वर्षीय महिला के साथ मुंबई से एक वाहन में आई फर्स्ट कांटेक्टी के रूम में यह बालिका पॉजिटिव पाई गई है।





katni corona news today





Collector Katni शशिभूषण सिंह नें बताया कि मुंबई निवासी एक परिवार की वृद्ध महिला निजी वाहन से अपनें ग्रह नगर उमरिया जिले में विगत दिनों आई थी। इनके बेटे मुंबई में संस्कृत के शिक्षक है। वृद्ध महिला मुंबई से लौटते समय अपनें साथ बहू और नाति, नातिन को भी उसी वाहन से लेकर आई जिन्हे उमरिया जाते समय कटनी संजय नगर स्थित ननिहाल में छोडनें के बाद उमरिया चली गई।






उमरिया में वृद्ध महिला का स्वास्थ्य खराब होनें पर कोरोना की जांच हेतु सैम्पल भेजा गया जो कि पॉजिटिव आया। तत्काल जानकारी मिलनें पर महिला के निकट संपर्कियों की खोज कर वाहन में सहयात्री और उनके संपर्कियों को कोरेंटाइन किया गया तथा 26 मई को 7 व्यक्तियों के सैम्पल जांच हेतु भेजे गए।





27 मई की रात्रि में प्राप्त जांच रिपोर्ट में 9 वर्षीय बालिका को छोडकर शेष सभी के सैम्पल निगेटिव पाये गए है। वृद्ध महिला के सहयात्री और बालिका के नाना नानी तथा घर के अन्य सदस्य पूर्व से ही कोरेंटाइन रहे है। फिर भी एहतियाती रूप से सभी सदस्यों को कोरेंटाइन किया गया है। बालिका के पॉजिटिव रिपोर्ट आनें पर उसे उसकी माँ के साथ जिला अस्पताल कटनी में आईसोलेट किया गया है। उनकी हालत स्थिर और स्वस्थ्य बनी हुई है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए एम.एच.ए की गाईड लाईन और स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के तहत संजय नगर क्षेत्र को कन्टेन्मेण्ट एरिया घोषित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सम्पूर्ण क्षेत्र में सेनिटाईजेशन और विसंक्रमितिकरण, सर्विलांस स्वास्थ्य जांच सर्वे किया जा रहा है।


- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Latest News

World Tb Day : निश्चय मित्र योजना के अंतर्गत किया गया फूड बास्केट का वितरण

World Tb Day : माननीय MD NHM,राज्य छय अधिकारी,कलेक्टर महोदय सिवनी ,मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा.राजेश श्रीवास्तव के...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -
%d bloggers like this: